Skip to main content

26 जनवरी पर भाषण हिंदी में | Republic Day 2023 Speech in Hindi

 


प्रतिवर्ष 26 जनवरी को हम देश के गणतंत्र दिवस के रूप में मानते हैं। इस दिन हमे अंग्रेजों की गुलामी समाप्त होने के बाद ही गणतंत्र होने का दर्जा प्राप्त हुआ था। 26 जनवरी 1950 को हमारा देश एक प्रजातान्त्रिक गणतंत्र देश बना था। इस दिन हमारे देश में संविधान लागू हुआ था। भारत में हर स्कूल, कॉलेजो या ऑफिस में हर जगह हम गणतंत्र दिवस को बहुत ही उत्साह के साथ मनाते हैं। इस दिन भाषण प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता इत्यादि का आयोजन किया जाता है। अगर आप 26 जनवरी पर भाषण की जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो यह आर्टिकल बिलकुल सही जगह है। यहाँ गणतंत्र दिवस पर भाषण का एक बहुत ही अच्छा नमूना दिया जा रहा है जिसे विद्यार्थी या अध्यापक या ऑफिस में, गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में इस्तेमाल कर सकते हैं। Republic Day Speech in Hindi इस आर्टिकल से प्राप्त कर सकते हैं।

26 जनवरी पर भाषण हिंदी में

26 जनवरी को चाहे स्कूल हो या कॉलेज या आफिस सभी जगह लोग 26 जनवरी यानी कि गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में भाषण देते हैं। यदि आप भी 26 जनवरी को भाषण देना चहाते हैं। तो हमारा ये आर्टिकल आपके काम आएगा। इसे जरूर पढें।


आप सभी को मेरी तरफ से सुप्रभात। मेरा नाम _____है। मैं कक्षा ….. का छात्र या शिक्षक हूँ। हम सब जानते हैं हम सब आज यहाँ एक विशेष अवसर पर एकत्र हुए हैं। आज के दिन को हम भारत के गणतंत्र दिवस के नाम से जानते हैं।

मैं आज के महान दिन पर आप सभी को भारत के गणतंत्र दिवस के बारे में कुछ महत्वपूर्ण बातें बताना चाहती हूँ। सबसे पहले मैं आप सभी लोगों का शुक्रिया करना चाहती हूँ कि मुझे आप लोगों ने इस अद्भुत अवसर पर ये मौका दिया कि मैं यहां आपके सामने खडे होकर इस अवसर के बारे में और अपने प्यारे देश के विषय में कुछ शब्द बोल सकूँ।


देशभक्तों के त्याग, तपस्या और बलिदान की अमर कहानी 26 जनवरी का पर्व समेटे हुए है। उत्सर्ग और शौर्य का इतिहास भारत की भूमि पर पग-पग में अंकित है। किसी ने सच ही कहा है-


कण-कण में सोया शहीद, पत्थर-पत्थर इतिहास है।

26 जनवरी हमारे देश के लिए बहुत खास दिन है। गणतन्त्र (गण+तंत्र) का अर्थ है, जनता के द्वारा जनता के लिये शासन। हमारे देश का संविधान 26 जनवरी 1950 को लागु हुआ था। 26 जनवरी 1950 को हमारे देश भारत एक गणतंत्र देश बन गया था। इस दिन की सबसे अच्छी बात यह है कि सभी जाति एवं वर्ग के लोग इसको एक साथ मिलकर मनाते हैं। आप सभी को पता होगा कि रिपब्लिक या गणतंत्र का मतलब क्या होता है। अपने राजनीतिक नेता को चुनने का अधिकार देश में लोगों के ऊपर होता है। भारत के महान स्वतंत्रता सेनानियों ने कड़ी मेहनत और संघर्ष के करके ही भारत को पूर्ण स्वराज दिलाया है। उन्होंने हमारे लिए बहुत कुछ किया है उसका ही नतीजा है कि आज हम अपने देश भारत में आराम से रह रहें है।

भारत देश के कुछ महान भारतीय स्वतंत्रता सेनानी नेताओं में इन महान नेताओं का नाम आता है। जैसे महात्मा गाँधी, भगत सिंह, चन्द्र शेखर आजाद, लाला लाजपत राय, सरदार बल्लभ भाई पटेल, लाल बहादुर शास्त्री इन स्वतंत्रता सेनानियों ने हमारे भारत देश को आजाद कराने के लिए अपनी जान भी न्यौछावर कर दी थी। और उनके इन महान कामों के लिए ही आज भी उनका नाम भारत देश के इतिहास में लिखा है। न ही सिर्फ लिखा ब्लकि आज भी देश का बच्चा बच्चा उनको याद करता है और उनके तरह बनना चाहता है। लगातार कई वर्षों तक इन महान लोगों ने ब्रिटिश सरकार का सामना किया और हमारे वतन को उनकी गुलामी से आज़ाद कराया। भारत वासी उनके इस बलिदान को कभी भी भुला नहीं सकते हैं। उन्ही के कारण आज हम अपने देश में आज़ादी से सांस ले रहे हैं।

हमारे प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने कहा था कि, ” हमने एक ही संविधान और संघ में हमारे पूर्ण महान और विशाल देश के अधिकार को पाया है। जो देश में रह रहे सभी पुरुषों और महिलाओं के कल्याण की जिम्मेदारी लेता है। यह बहुत ही शर्म की बात है कि आजादी के इतने वर्षों के बाद भी हम आज अपराध, भ्रष्टाचार और हिंसा जैसी समस्याओं से लड़ रहे हैं। अब समय आ गया है कि हमें दोबारा एक साथ मिलकर अपने देश से इन बुराइयों को बाहर निकाल फेंकना है जैसे कि स्वतंत्रता सेनानी नेताओं ने अंग्रेजों को हमारे देश से निकाल दिया था। हमें अपने भारत देश को एक सफल, विकसित और स्वच्छ देश बनाना होगा। हमें अपने भारत देश की गरीबी, बेरोजगारी, अशिक्षा, ग्लोबल वार्मिंग, असमानता, आदि जैसे चीजों को अच्छी तरह समझना होगा और इनका हल निकालना होगा।

आओ करे प्रतिज्ञा हम सब इस पावन गणतन्त्र दिवस पर,
हम सब बापू के आदर्शों को अपनायेगे नया समाज बनायेंगे,
भारत माँ के वीर सपूतों के बलिदानों को हम व्यर्थ न जानें देंगे,
जाति ,धर्म के भेदभाव से ऊपर उठकर नया समाज बनायेंगे.

मैं एक बार फिर आपको अपने भाषण को ध्यान से सुनने के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं और मुझे आप सभी के सामने अपनी बात रखने के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं। और आपको भी बात करने का मौका देना चाहता हूं। जय हिन्द! वन्दे मातरम!”



Comments

Popular posts from this blog

प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल और शिक्षा [Early Childhood Care And Education]

☆ प्रारंभिक बाल्यावस्था का अर्थ जन्म से 6 वर्ष तक के शुरुआती जीवन से हैं | इन वर्षों को निर्माण के वर्ष कहते हैं क्योंकि इन्हीं बर्षों में शारीरिक,मानसिक,सामाजिक,संवेगात्मक और भाषा के विकास की नीव परती हैं  ☆ तंत्रिका विकास के क्षेत्र में हुए अनुसंधान ने इन वर्षों के महत्व को इस रूप में माना हैं कि इन वर्ष में मस्तिष्क का विकास बहुत त्रिव गति से होता है  ☆ प्रारंभिक वर्ष में लालन पालन उद्दीप्त करने वाली परिवेश और सीखने के अनुकूलतम अवसर छोटे बच्चों के जीवन पर दीर्घकालिक प्रभाव डालते हैं  ☆ इन निर्माण वर्षो में सभी बच्चे के लिए गुणवत्तापूर्ण प्रारंभिक बाल्यावस दे भाल और शिक्षा [ECCE] की सुनिश्चितता द्वारा ऐसा किया जा सकता है  ☆ किसी भी प्रकार का वचन बच्चों के विकास पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है अतः BCCE के अर्थ और महत्व को समझना अनिवार्य हो जाता है  अर्थ और महत्व  ☆ BCCE शब्द तीन मुख्य शब्दों से मिलकर बना है      1. प्रारंभिक बाल्यावस्था      2. देखभाल      3. शिक्षा  ☆ प्रारंभिक देखभाल में जन्म से 6 वर्ष तक की ...

The Brave Potter

It was dark. Thick black clouds covered the evening sky. The thunder roared and the strong wind shook the branches and leaves of the trees in the forest. Pit. . . pat . . . pit, drops of rain fell. Then the lightning flashed and split the black sky with its blinding light. Soon it was raining heavily. An old tiger ran through the rain looking for shelter. He was wet and cold and his cave was far away. While hurrying to his shelter he saw an old hut. With a sigh of relief the tiger crawled under the thatched roof and lay down by the door. Except for the sound of the rain all was quiet. Before he could nod off, however, he heard something heavy being dragged inside the hut. This was followed by the voice of a woman. 'Oh, how terrible this leak is!' she complained. 'How terrible! I would rather meet a tiger in the forest than have this leak in my house!' 'A leak?' the tiger thought. 'What is a leak? It must be very dangerous and strong or the woman would not b...

बिहार का मुख्य भोजन[ Main Food Of Bihar]

बिहार राज्य अपने समृद्ध इतिहास के लिए उतना ही प्रसिद्ध है जितना कि भारत में अपने सरल और सीधे लोगों को समायोजित करने के लिए जाना जाता है, जो विभिन्न प्रकार के खाद्य पदार्थों से प्यार करते हैं। अत: इस राज्य के निवासी यथार्थवादी हैं और निश्चित रूप से देश में अथिति को सम्मान देने की भावना के लिए जाने जाते हैं। यह विशिष्टता यहीं समाप्त नहीं होती है। वे हमेशा अच्छा खाना पसंद करते हैं। वास्तव में बिहारी व्यंजन कई मायनों में विशिष्ट होने के कारण देश के पूरे उत्तरी क्षेत्र में प्रसिद्ध है। चूंकि राज्य सांस्कृतिक रूप से जीवंत है, इसलिए इसकी खाद्य किस्मों को देश में विशद रूप से जाना जाता है। कृषि और विभिन्न अन्य संसाधनों में इसकी व्यापक समृद्धि दुनिया भर में जानी जाती है, लेकिन समान रूप से राज्य की विविध खाद्य संस्कृति को आश्चर्यचकित करती है। बिहार के भोजन या बहु-व्यंजनों की अनूठी विशेषता यह है कि यह सादगी बनाए रखता है फिर भी देश में सबसे आकर्षक भोजन विकल्पों में से एक है। शाकाहारी और मांसाहारी दोनों तरह के खाद्य पदार्थों में एक ऐसी ताजगी और अच्छाई है जो भोजन का स्वाद लेने के इच्छुक हर व्यक्ति को...